रतलाम -- रोजगार मेले का आयोजन : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र : 194 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र
इन भर्तियों में, ना किसी कि सिफारिश और ना ही किसी तरह का लेनदेन हुआ है । इससे युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में भी आज केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार रोजगार मेले में शामिल हुए । यहां उन्होंने 194 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र सौपे है। इस दौरान मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सरकारी नौकरियों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है।
इन भर्तियों में, ना किसी कि सिफारिश और ना ही किसी तरह का लेनदेन हुआ है । इससे युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है ।
केंद्रीय मंत्री दूसरी बार रोजगार मिले में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे। जहां वे केंद्र सरकार की तारीफ करते नजर आए। इस मौके पर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप सहित सांसद और महापौर भी मौजूद रहे । वही सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के भी चेहरे खिल उठे
।
What's Your Reaction?

