पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने वाला कुख्यात गुंडा भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर रासुका लगाई
घटना अनुसार आंझागर निवासी अजय पिता मुन्नालाल 30 वर्ष घायल हुआ है। अजय सोमवार की रात 10 बजे मालीकुआं क्षेत्र में बाइक से दूध बांट रहा था। इसी दौरान बदमाश भोला पाटीदार व उसका साथी यश पाटीदार अजय से विवाद करने लगे। गालियां देने के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया था

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम पुलिस ने शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई चाकूबाजी, हफ्ता वसूली और रंगदारी के मामलों में सक्रिय कुख्यात गुंडे भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया। पुलिस ने उसे उज्जैन के भेरुगड़ जेल भेज दिया।
दो दिन पूर्व कुआंझागर निवासी अजय पिता मुन्नालाल 30 वर्ष हमले में घायल हुआ था। अजय सोमवार की रात 10 बजे मालीकुआं क्षेत्र में बाइक से दूध बांट रहा था। इसी दौरान बदमाश भोला पाटीदार व उसका साथी यश पाटीदार अजय से विवाद करने लगे। गालियां देने के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के हाथ की बाजुओं पर लगा और खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके बाजू में 10 टांके आए हैं।
रतलाम पुलिस ने गुंडे भोला का जुलूस भी निकाला कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आदतन अपराधी भोला पाटीदार कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट था और फिर से क्षेत्र में रंगदारी करने लगा था।
What's Your Reaction?






