स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति बने जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय
उल्लेखनीय है कि डॉ. पांडेय पूर्व में भी मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, आश्वासन समिति, याचिका समिति तथा विशेषाधिकार समिति के सभापति के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं।
जावरा-भोपाल (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति के सभापति पद पर जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पांडेय पूर्व में भी मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, आश्वासन समिति, याचिका समिति तथा विशेषाधिकार समिति के सभापति के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे विधानसभा के अध्यक्षीय पैनल में रहकर कई सत्रों में सभापति के रूप में सदन का सफल संचालन कर चुके हैं। वर्तमान बजट सत्र में भी उन्होंने सभापति के रूप में सदन की कार्यवाही का संचालन किया।
उनकी वरिष्ठता, अनुभव और संसदीय कार्यप्रणाली की गहरी समझ को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति का दायित्व सौंपा गया है।
डॉ. पांडेय ने इस नियुक्ति पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने इसे जावरा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
What's Your Reaction?

