NSUI का शक्ति प्रदर्शन : विधायक निवास घेराव से पहले पुलिस ने रोका : वाटर कैनन चलाकर भीड़ को किया नियंत्रित

NSUI कार्यकर्ताओं ने 'दो बत्ती' चौराहे से पैदल मार्च शुरू किया और स्टेशन रोड स्थित विधायक निवास की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले से ही स्टेशन रोड पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

Aug 4, 2026 - 15:09
 0
NSUI का शक्ति प्रदर्शन : विधायक निवास घेराव से पहले पुलिस ने रोका : वाटर कैनन चलाकर भीड़ को किया नियंत्रित

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर विधायक चैतन्य काश्यप के निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया ।

NSUI कार्यकर्ताओं ने 'दो बत्ती' चौराहे से पैदल मार्च शुरू किया और स्टेशन रोड स्थित विधायक निवास की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले से ही स्टेशन रोड पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के 10 से अधिक थाना प्रभारियों, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी अजय सारवन, किशोर पाटनवाला,आनंद सोनी,एसडीएम तरुण जैन और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए नगर निगम के फायर ब्रिगेड की मदद से वाटर कैनन चलाया गया। पानी की तेज बौछारों के बीच प्रदर्शनकारी पीछे हटे, हालांकि इसकी चपेट में कई NSUI कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.