मजदूर संघ की एतिहासिक एवं प्रचंड जीत के साथ हमारा उत्तरदायित्व और बढ़ गया है सभी संघर्षशील रहे - महामंत्री आर जी काबर

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया स्वागत के साथ स्टेशन परिसर में जोशीले नारों के साथ रैली निकाली गई और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद समारोह मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित किया गया l इसके पश्चात मजदूर संघ कार्यालय में मीटिंग को संबोधित करते हुए महामंत्री आर जी काबर ने कहा रतलाम मंडल ने पूरे जोन में सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया हैं यहां के नेतृत्व और टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया

Dec 15, 2024 - 16:02
 0
मजदूर संघ की  एतिहासिक एवं प्रचंड जीत के साथ हमारा उत्तरदायित्व और बढ़ गया है सभी संघर्षशील रहे - महामंत्री आर जी काबर

 रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) मान्यता चुनाव में ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के पश्चात वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आर.जी काबर उज्जैन में महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लेकर रतलाम पधारें जहां वेस्टर्न रेल्वे मज़दूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत किया गया l

 सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया स्वागत के साथ स्टेशन परिसर में जोशीले नारों के साथ रैली निकाली गई और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद समारोह मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित किया गया l इसके पश्चात मजदूर संघ कार्यालय में मीटिंग को संबोधित करते हुए महामंत्री आर जी काबर ने कहा रतलाम मंडल ने पूरे जोन में सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया हैं यहां के नेतृत्व और टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया l जोनल रेल्वे में मज़दूर संघ शीर्ष पर रहीं और इस प्रचंड जीत से हमारा उत्तरदायित्व और बढ़ जाता हैं कर्मचारियों की सेवा के लिये और हम लगातार कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे l

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा एकता में ही ताकत हैं हम एक होकर चुनाव लड़े और लक्ष्य प्राप्त किया हमारे कार्यकर्ताओं में जीत के लिये जुनून था और आगे भी यही जुनून और एकता कायम रखना हैं l

मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मजदूर संघ को कर्मचारी हितों में किये गये कार्यों पर यह जनादेश मिला हैं l

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बारोटीया, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोटीया, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम,योगेश पाल एवं गौरव दुबे, सी डब्ल्यू सी सदस्य कैलाश नागदा,गौरव संत एवं महेंद्र सिंह राठौड़, जे.सी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान,शाखा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, वापी चौधरी, गौरव ठाकुर,योगेश यादव, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, मनोज खरे,आशाराम मीणा,अरविंद शर्मा,सुमित गर्ग,रवि पाटीदार, सुनील डागर,रूप सिंह बघेल,मोहित टांक पहलवान, दिनेश छपरी,जयंत अग्रवाल, राजकुमार द्रविड़, राजेन्द्र सरोज,सुनील डागर, सहित भारी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.