रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार : दो पीड़िताओं का रेस्क्यू
रिंगनोद थाना पुलिस की कार्रवाई, पीटा एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें संरक्षण में लिया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद और चौकी प्रभारी ढोढर उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढोढर स्थित बाछड़ा डेरे में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी हंसु पिता गोपाल चौहान (19 वर्ष), निवासी बाछड़ा डेरा, ढोढर के घर से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। आरोपी के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(4), अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 तथा पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक नरेंद्र सिंह हाड़ा, आरक्षक शोभाराम शर्मा, आरक्षक रविंद्र सिंह, महिला आरक्षक निशा डडिंग सहित थाना रिंगनोद एवं पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।
What's Your Reaction?



