पद्मावती धाम के सूने मकान में बड़ी चोरी :12 लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े चोर : तीन नकाबपोशों की वारदात सीसीटीवी में कैद

पद्मावती धाम निवासी नीरजसिंह (59) पिता मनोहरसिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ लोटस कॉलोनी स्थित अपने साले नेलसन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे और रात वहीं रुक गए। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली साधना का फोन आया कि उनके घर में काम करने वाली ने मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी है।

Jul 13, 2026 - 09:52
Jul 13, 2026 - 11:59
 0
पद्मावती धाम के सूने मकान में बड़ी चोरी :12 लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े चोर : तीन नकाबपोशों की वारदात सीसीटीवी में कैद

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर की होमगार्ड कॉलोनी के पास स्थित पद्मावती धाम में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए तीन नकाबपोश चोर करीब 12 लाख रुपए से अधिक के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुराकर फरार हो गए। पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पद्मावती धाम निवासी नीरजसिंह (59) पिता मनोहरसिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ लोटस कॉलोनी स्थित अपने साले नेलसन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे और रात वहीं रुक गए। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली साधना का फोन आया कि उनके घर में काम करने वाली ने मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी है।

सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला और इंटरलॉक टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी और उसके लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे। चोर आलमारी में रखे सोने की तीन चेन (35 ग्राम), चार अंगूठियां (25 ग्राम), पांच जोड़ी टॉप्स (25 ग्राम), तीन चांदी के सिक्के, एक कंदोरा, बच्चों और बड़ों के एक-एक जोड़ी कड़े (करीब 300 ग्राम) तथा एक घड़ी चोरी कर ले गए। इसके अलावा बैग में रखे 50 हजार रुपए नकद, बाइक का आरसी कार्ड और एटीएम कार्ड भी गायब मिले। चोरी गए जेवरों की कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश

फरियादी के अनुसार पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक रात 2:26 बजे घर के आसपास दिखाई दिए और करीब 3 बजे वहां से निकलते हुए नजर आए। तीनों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.