चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या : मायके में रह रही थी पत्नी : जांच में जुटी पुलिस
घटना जिले के कालूखेड़ा थाना के मावता चौकी अंतर्गत गांव रानीगांव में शुक्रवार रात 10.30 बजे की है। मृतिका का नाम चंदा बाई (35) पति बंशीलाल ऐरवाल है। महिला की शादी मंदसौर जिले के थाना भावगढ़ के गांव खोड़ाना निवासी बंशीलाल ऐरवाल हुई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से विवाद के कारण मायके में पिछले 5 से 6 माह से रह रही थी
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) जिले के कालूखेड़ा थाना के मावता चौकी अंतर्गत गांव रानीगांव में शुक्रवार रात एक महिला की उसके पति ने चाकू मार कर हत्या कर दी।
रतलाम के रानी गांव में मायके में रह रही एक महिला की हत्या का कारण प्राथमिक जांच में पति द्वारा चरित्र शंका करना आया है। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर लिया है।
घटना जिले के कालूखेड़ा थाना के मावता चौकी अंतर्गत गांव रानीगांव में शुक्रवार रात 10.30 बजे की है। मृतिका का नाम चंदा बाई (35) पति बंशीलाल ऐरवाल है। महिला की शादी मंदसौर जिले के थाना भावगढ़ के गांव खोड़ाना निवासी बंशीलाल ऐरवाल हुई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से विवाद के कारण मायके में पिछले 5 से 6 माह से रह रही थी।
शुक्रवार की रात पति बंशीलाल शराब के नशे में आया। घर में सो रही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो तुरंत मावता चौकी को सूचना दी। रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच कर शव पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मृतिका की दो बेटी है।
मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड़ ने बताया चरित्र शंका में पति द्वारा पत्नी की हत्या की है। आरोपी को राउंडअप कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?

