रतलाम में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या :आरोपी पति हिरासत में

जानकारी के अनुसार, करीब 32 वर्षीय रूकैय्या अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके 35 वर्षीय पति असगर अली ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रूकैय्या की मौके पर ही मौत हो गई।

Aug 2, 2026 - 15:53
Aug 2, 2026 - 15:56
 0
रतलाम में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या :आरोपी पति हिरासत में

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र के हनुमान रुंडी स्थित सोनार बावड़ी इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पति ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, करीब 32 वर्षीय रूकैय्या अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके 35 वर्षीय पति असगर अली ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रूकैय्या की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने घर के भीतर का मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। रूकैय्या का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था और आरोपी हाथ में धारदार हथियार लिए मौजूद था। यह दृश्य देखकर पड़ोसी घबराकर बाहर निकल आए और तत्काल माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस, एफएसएल (फोरेंसिक) टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के समय घर में पति-पत्नी के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे, जबकि आरोपी के माता-पिता किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे।

पुलिस परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले मोबाइल व्यवसाय से जुड़ा हुआ था, जबकि उसके पिता की घर के नीचे हार्डवेयर की दुकान संचालित है।

फिलहाल माणक चौक थाना पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.