3 अगस्त से प्रदेशभर के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर, पदोन्नति नीति और वेतनमान विसंगति के समाधान की मांग तेज
इन्हीं मांगों को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा 15 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत विभिन्न चरणों में विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर कार्य और ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार के बाद अब आंदोलन को और तेज किया गया है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन पटवारी संवर्ग की वर्षों पुरानी मांगें अब भी अधूरी हैं। पदोन्नति नीति लागू नहीं होने और पिछले लगभग 30 वर्षों से लंबित वेतनमान विसंगति का निराकरण नहीं किए जाने से प्रदेशभर के पटवारियों में भारी नाराजगी है।
इन्हीं मांगों को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा 15 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत विभिन्न चरणों में विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर कार्य और ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार के बाद अब आंदोलन को और तेज किया गया है।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने घोषणा की है कि 3 अगस्त से पूरे प्रदेश के साथ रतलाम जिले के सभी पटवारी भी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। संघ का कहना है कि जब तक पदोन्नति नीति लागू नहीं की जाती और वेतनमान विसंगति का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल रावत ने बताया कि संघ द्वारा कई बार शासन के समक्ष अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए पटवारी संवर्ग की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
What's Your Reaction?