गुलमोहर रहवासी समिति की पुरानी टीम पर फिर जताया भरोसा : राजेश माहेश्वरी और प्रमोद जैन दोबारा अध्यक्ष, सचिव निर्वाचित
बैठक में श्री राजेश माहेश्वरी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और कॉलोनी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए ध्वनि मत से उनका नाम प्रस्तावित कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) गुलमोहर रहवासी कल्याण समिति में रविवार को आयोजित बैठक में पुराने कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों को एक बार फिर आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर पूर्व समिति पर भरोसा जताते हुए सभी पदाधिकारियों को पुनः निर्वाचित किया।
बैठक में श्री राजेश माहेश्वरी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और कॉलोनी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए ध्वनि मत से उनका नाम प्रस्तावित कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।
समिति के अन्य पदाधिकारियों में सचिव श्री प्रमोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री ललित कांठेड़, उपाध्यक्ष श्री संजय गुणावत और सह सचिव श्री रविशंकर गुप्ता को भी पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को रहवासियों ने शुभकामनाएं दीं।
पूर्व कमेटी द्वारा कॉलोनी में कम्युनिटी हॉल का निर्माण, गार्डन में पेवर्स लगवाना, पोलार्ड व एलईडी लाइट्स की व्यवस्था और ग्राउंड का विकास जैसे कई कार्य किए गए हैं।
आने वाले समय में समिति द्वारा महू रोड से कॉलोनी गेट तक सड़क निर्माण, इलेक्ट्रिक लाइनों को हटाकर केबल डालना तथा मंदिर निर्माण जैसे कार्यों की योजना बनाई गई है।
What's Your Reaction?



