दिग्विजय सिंह, झूठ परोसकर समाज का वातावरण बिगड़ने वाले नेता : तुष्टिकरण की राजनीति में विधर्मियों के साथ खड़े हैं दिग्विजय सिंह
रतलाम पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि उनका पूरा फोकस इस बार हारी हुई विधानसभा सीटों पर है । जिसमें रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा सीट भी शामिल है ।
रतलाम (प्रकाशभारत) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा शुक्रवार- शनिवार की रात करीब 3:00 बजे रतलाम पहुंचे। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले। उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, कमल जैन, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। शास्त्री नगर, न्यू रोड आदि स्थानों से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा नेहरू स्टेडियम पर पहुंचे। यह उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानी। श्री शर्मा ने नेहरू स्टेडियम के बाहर हेल्थ जूस भी पिया।
पत्रकारों से चर्चा में यह कहा
सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने किया स्वागत
रतलाम सर्किट हाउस पर शनिवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नेताओं से मुलाकात की।
सर्किट हाउस पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, श्रीमती आशा मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मनीष शर्मा, जयेश राठौर, अशोक चौटाला, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, यतेन्द्र भारद्वाज, जयवंत कोठारी, निर्मल कटारिया आदि नेताओं ने श्री शर्मा का स्वागत किया ।
What's Your Reaction?



