अभिभाषक संघ चुनाव: राकेश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की बड़ी जीत, चेतन केलवा बने सचिव
मतगणना के दौरान वरिष्ठ अभिभाषक शिव परमार के निधन की सूचना पर कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी गई थी। उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद मतगणना पुनः शुरू हुई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अभिभाषक संघ के चुनाव परिणामों में राकेश शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 338 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दशरथ पाटीदार को 181 वोटों से हराया। सुनील लाखोटिया को 145 और विमल छिपानी को मात्र 25 वोट मिले।
सचिव पद पर चेतन केलवा ने 246 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। हेमंत शर्मा को 210 और तेज कुमार चौधरी को 201 वोट मिले।
अन्य विजेता
• उपाध्यक्ष: सुनील जैन (191 वोट)
• कोषाध्यक्ष: राजेंद्रसिंह पंवार (303 वोट)
• पुस्तकालय सचिव: सुनीता वासनवाल (336 वोट)
सह सचिव पद पर विकास सोनी (219 वोट) और वीरेंद्र कुलकर्णी (217 वोट) के बीच मात्र 2 वोट का अंतर होने के कारण फिर से मतगणना की घोषणा की गई है। परिणाम सोमवार को घोषित होंगे।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर रीना चौहान, दिव्या शर्मा, भूपेंद्रसिंह पंवार, सोमेश वर्मा, अनिल वर्मा, सतीश वर्मा, यशपाल कैथवास, आनंद बैरागी और कमलेश भंडारी विजयी रहे।
मतगणना के दौरान वरिष्ठ अभिभाषक शिव परमार के निधन की सूचना पर कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी गई थी। उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद मतगणना पुनः शुरू हुई।
What's Your Reaction?

