नामली में 27 वर्षीय लहसुन व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला: परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन : जताई हत्या की आशंका : पुलिस ने 5 लोगो क़े खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नामली पहुंचे और बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Feb 13, 2026 - 18:11
 0
नामली में 27 वर्षीय लहसुन व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला: परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन : जताई हत्या की आशंका : पुलिस ने 5 लोगो क़े खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) रतलाम जिले के नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले से घर से लापता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को नामली थाने के बाहर रखकर आक्रोश जताने लगे और मामले में साजिश की आशंका व्यक्त की।

मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (27) निवासी सेमलिया रोड, नामली के रूप में हुई है। शिवम लहसुन का व्यापारी था। सूचना मिलते ही ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नामली पहुंचे और बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक के छोटे भाई प्रदीप राठौड़ ने बताया कि शिवम बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। दो-तीन लोग उसे बुलाने आए थे, जिनके साथ वह बाइक से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात में 10 से 12 बजे के बीच कुछ लोग घर आए और शिवम के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज भी की।

परिजनों के अनुसार मौके से शिवम की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुए हैं। शिवम के परिवार में माता कला बाई, पिता कन्हैयालाल और छोटा भाई प्रदीप राठौड़ हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी।

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले शिवम ने लहसुन का सौदा किया था, जिसका भुगतान 4.80 लाख रुपए था। इसमें से 2 लाख रुपए का भुगतान वह कर चुका था। शेष राशि को लेकर किसी प्रकार के विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत 5 लोगो पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.