रतलाम : सूअर चुराने आए बाहरी लोगों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई : वीडियो आया सामने

आरोप है कि पीटने वाले यह सभी युवक उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जो रतलाम शहर और आसपास से सुवर चुराने के लिए यहां पहुंचे थे ।

Jul 11, 2025 - 18:11
Jul 11, 2025 - 18:27
 0
रतलाम : सूअर चुराने आए बाहरी लोगों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई : वीडियो आया सामने

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम मे एक युवक के साथ बेरहमी का एक वीडियो सामने आया है। शहर के महू रोड क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग, लाठी डंडों से लैस होकर एक शख्स को सड़क पर गिराकर जमकर पीट रहे हैं। 

आरोप है कि पीटने वाले यह सभी युवक उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जो रतलाम शहर और आसपास से सुवर चुराने के लिए यहां पहुंचे थे । इसी दौरान सुवर मलिक अमन बोरासी से इन युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद इन लोगों ने अमन की जमकर पिटाई कर दी । लाठी डंडों से यह लोग अमन पर टूट पड़े और उसे लहू लुहान कर मौके से फरार हो गए। 

 रोड से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने पिटाई का यह वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । घटना की सूचना पर रतलाम स्टेशन रोड थाना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार जारी है।

 रतलाम पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है । जिस फोर व्हीलर से यह आरोपी भागे हैं उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.