रेल कर्मचारियों के लिए ईमानदारी से लड़ने वाला वे.रे. मजदूर संघ एक मात्र संगठन है - आर.जी. काबर : पुरानी पेंशन की मांग पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी
वे.रे. मजदूर संघ ही एक मात्र संगठन है जो पूरी ईमानदारी से रेल कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करता है। रतलाम मंडल में पूर्व में जितने भी कर्मचारियों के लिए आंदोलन हुए उसमे वे.रे. मजदूर संघ अग्रणी रहा है।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) एन.एफ.आई.आर के संयुक्त महामंत्री एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आर.जी. काबर एवं वे.रे.म.संघ के जोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान के तीन दिवसीय रतलाम मंडल के चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन डीजल शेड रतलाम पर आयोजित गेट मीटिंग एवं रेलकार्मियों के संगठन की मान्यता चुनाव की सभा में काबर ने लगभग 400 डीजल शेड एवं रनिंग स्टॉफ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के कड़े संघर्ष के कारण ही आज केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों पर महंगाई भत्ते जैसी व्यवस्था लागू है जिसका लाभ आज लाखों सरकारी कर्मचारी ले रहे है उन्होंने कहा की रेल कर्मचारियो को पुरानी पेंशन की मांग को सरकार ने अधूरा माना है, किन्तु पुरानी पेंशन की पूरी व्यवस्था की मांग पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इसमें कोई समझौता नहीं होगा।
वे.रे. मजदूर संघ ही एक मात्र संगठन है जो पूरी ईमानदारी से रेल कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करता है। रतलाम मंडल में पूर्व में जितने भी कर्मचारियों के लिए आंदोलन हुए उसमे वे.रे. मजदूर संघ अग्रणी रहा है।
गेट मीटिंग को वे रे.म.संघ के जोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने सम्बोधित करते हुए कहा की सभा में छठे पे कमिशन में रनिंग स्टाफ के साथ हुई विसंगतियों, ट्रेकमेंटेनर के लिए 4200/- ग्रेड पे.की मांग, पॉइंट्समेन के लिए ग्रेड पे. 4200/- वेतनमान, एल. डी.सी. ओपन टू ऑल, पुरानी पेंशन योजना को अमल में लाना तथा आठवे पे कमीशन के गठन की मांग पूर्ण करवाने हेतु संगठन प्रतिबद्ध है।
सभा को वे.रे.म.संघ रतलाम के मंडलमंत्री अभिलाष नागर ने सम्बोधित करते हुए बताया कि रेलवे के संगठनों के मान्यता के चुनाव 04 एवं 05 दिसंबर को एवं रनिंग स्टॉफ हेतु 06 दिसम्बर अतिरिक्त दिन वोट डाले जायेंगे। सभा को सहायक महामंत्री बी. के. गर्ग व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी जी के द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पक्ष में कर्मचारियों को मतदान करने के लिए अपील की गई है एवं झोन
एवं मंडल स्तर पर वे.रे.म. संघ द्वारा रेल कर्मचारियों के हितो के लिए किये गए कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर अभिलाष नागर द्वारा नजदूर संघ की उपलब्धियां को कर्मचारियों के सम्मुख रखा गया एवं 16 परिवारों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को जोनल लेवल से हल करने पर आर.जी. काबर एवं शरीफ खान पठान का धन्यवाद भी दिया गया। सभा का मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने आभार एवं मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर ने संचालन किया।
इस अवसर पर गौरव दुबे, योगेश पाल, महेन्द्र गौतम, राजेन्द्र चौधरी, महेंद्र सिंह राठौर, गौरव संत, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, संजय कुमार, मनोज खरे, दीपक गुप्ता, हिमांशु पेटारे, बापी चौधरी, विशाल गुप्ता, रणधीर गुर्जर, अरविन्द शर्मा, अशोक टंडन, सुनील डागर, दिनेश छपरी, अमित चौहान, सुमित गर्ग आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






