इशारों इशारों में क्या कह गए मुख्यमंत्री पोरवाल को
पोरवाल द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत और मुख्यमंत्री द्वारा पोरवाल का हाथ पकड़ कर इशारे इशारे में पोरवाल को क्या संदेश दिया ये तो दोनो ही जानते है पर कार्यकर्ताओं और आमजन में पोरवाल का कद ऊंचा हो गया।

चर्चा चौराहे की......
सुजीत उपाध्याय
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) कल रतलाम आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया भव्य स्वागत चर्चा का विषय बन गया। खासतौर से, मंत्री कश्यप के घोर विरोधी होने के कारण पोरवाल के मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ अन्य स्वागत मंचों से कहीं ज्यादा थी।
पोरवाल द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत और मुख्यमंत्री द्वारा पोरवाल का हाथ पकड़ कर इशारे इशारे में पोरवाल को क्या संदेश दिया ये तो दोनो ही जानते है पर कार्यकर्ताओं और आमजन में पोरवाल का कद ऊंचा हो गया।
भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास पोरवाल ने मुख्यमंत्री का बड़ा हुजूम जमा कर स्वागत किया।इसके पूर्व भी पोरवाल ने रतलाम आए मंत्री विजयवर्गीय के स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जमावड़ा लगा कर यह साबित कर दिया कि शहर में जमीनी नेताओं में वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के बाद पोरवाल का ही नाम आता है।
What's Your Reaction?






