वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ सदस्यता में कर्मचारियों का नंबर एक संगठन बना

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया रतलाम मंडल(दाहोद) में वेरेमस के कुल 11067 सदस्य रहे एवं वेरेएयू के 10916 रहे

Jul 30, 2026 - 20:28
 0
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ  सदस्यता में कर्मचारियों का नंबर एक संगठन बना

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को जारी हुए 2026 से 2030 तक के मान्यता प्राप्त संगठनों के रतलाम मंडल की सदस्यता के आंकड़े जारी हुए जिसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन से 151 से सदस्यता में आगे रहा यह आंकड़े रतलाम/दाहोद सहित रतलाम मंडल की सभी शाखाओं के रहे ।

  सदस्यता में अव्वल रहने पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नगर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी की मौजूदगी में सभी सम्माननीय सदस्यों का शुक्रिया अदा किया गया एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की भी बात कही गई । सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया रतलाम मंडल(दाहोद) में वेरेमस के कुल 11067 सदस्य रहे एवं वेरेएयू के 10916 रहे साथ ही कार्यालय में सदस्यता में अव्वल रहने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया ।

 इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम,शाखा सचिव अमित चौहान, शाखा उपाध्यक्ष इमरान खान,मनोज रायकवार सहित अन्य मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.