भाजपा नेताओं की चाल, चरित्र और चेहरे से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है : पटवारी : नामली में कांग्रेस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष : भाजपा सरकार पर लगाए तीखे आरोप

मुख्यमंत्री चाहें तो प्रतिदिन एक घंटे का गाली देने का प्रशिक्षण वर्ग चला सकते हैं। भाजपा के प्रशिक्षण शिविरों में इसी तरह की भाषा सिखाई जाती है और यह उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है।

Jun 4, 2026 - 17:14
 0
भाजपा नेताओं की चाल, चरित्र और चेहरे से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है : पटवारी :  नामली में कांग्रेस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष : भाजपा सरकार पर लगाए तीखे आरोप

नामली/रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। जिले के नामली में आयोजित पत्रकारवार्ता में पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें "टपोरी" कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की गालियां उनके लिए फूलों के समान हैं।

जिला कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने नामली पहुंचे पटवारी ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की चाल, चरित्र और चेहरे से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। यदि मुख्यमंत्री चाहें तो प्रतिदिन एक घंटे का गाली देने का प्रशिक्षण वर्ग चला सकते हैं। भाजपा के प्रशिक्षण शिविरों में इसी तरह की भाषा सिखाई जाती है और यह उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और भाजपा एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार जड़ों तक पहुंच चुका है और सत्ता से जुड़े लोगों को संरक्षण मिल रहा है। पटवारी ने कहा कि भूमाफियाओं और कब्जाधारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। स्थिति यह है कि भाजपा के पुराने कार्यकतार्ओं और नेताओं को भी अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं।

सपने दिखाए, हकीकत कुछ और

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत, ईमानदार शासन और विश्वगुरु भारत का सपना दिखाया था। किसानों, युवाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका स्वरूप कमजोर कर दिया है। सवाल उठाया कि क्या युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिला, क्या किसानों की आय बढ़ी और क्या गरीबों को वादा की गई सुविधाएं मिल रही हैं?

डुपट्टे वाले वीडियो पर दी सफाई

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए गमछे वाले वीडियो को लेकर पटवारी ने कहा कि भाजपा इस मामले को जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित गमछा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ था, इसलिए उसे सम्मानपूर्वक अलग रखा गया था। भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.