कर्मचारी हितों पर पीएनएम बैठक में बनी सहमति : मजदूर संघ ने उठाया एलडीसीई परीक्षा का मुद्दा : सभी लंबित विभागीय परीक्षाएं जल्द कराने का आश्वासन
कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा की गई l
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) आज वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 2026 की द्वितीय पीएनएम मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में संपन्न हुई l जिसमें कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा की गई l
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि निम्न मुद्दों पर डीआरएम अश्विनी कुमार से सहमति बनी -:
1 सभी विभागों के लंबित पदोन्नति आदेश 30 जून तक जारी करने पर सहमति
2) रेलवे अस्पताल एवं मंडल कार्यालय रतलाम में केंद्रीकृत आरओ लगाया जायेगा एवं अस्पताल के केजुअल्टी वार्ड में जल्द एसी लगाया जायेगा।
3) दुर्घटना रहित अवार्ड सेवानिवृति समारोह में प्रदान करना
4) पालनपुर लॉबी से रनिंग स्टाफ को जुलाई- अगस्त में रतलाम के लिए रिलीव कर दिया जायेगा।
5) एलडीसीई परीक्षा का मुद्दा मुखरता से उठाया गया जल्द ही सभी विभागों की लंबित परीक्षा शीघ्र आयोजित की जायेगी।
6) एचआरएमएस संबंधी समस्याओं के लिये हेल्प डेस्क लगाई जायेगी।
7) डाट की पुल का चौड़ीकरण एवं बकरा पुलिया का नवीनीकरण किया जायेगा।
8) चित्तौड़गढ़ में लॉबी के लिये नई बिल्डिंग का निर्माण किया जायेगा।
9) ट्रैकमेनो सहित सभी पात्र कर्मचारियों को 15 जून तक रेनकोट प्रदान किये जायेंगे ।
10) सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को सेवा पुस्तिका की प्रतिलिपि प्रदान की जायेगी।
11) मंडल के अजनोद में 12 एवं पालिया में 8 नये रेलवे आवासों का निर्माण कार्य मानसून के बाद प्रारंभ होगा ।
12) फार्मासिस्ट केटेगरी को ड्रेस अलाउंस के एरियर का भुगतान किया जायेगा।
13) रतलाम मंडल के समस्त स्टेशन अधीक्षको को रेलवे कॉलोनी की नालियों की मानसून पूर्व सफाई के लिए इंप्रेस्ट स्वीकृत किया गया ।
13) मंदसौर में श्रीराम मोहन एवं चित्तौड़गढ़ में निजी अस्पताल से अनुबंध किया गया।
14) रेलवे अस्पताल में लिफ्ट लगाने पर सहमति बनी।
15) एमएसीपी प्रकरणों को बिना विलम्ब के समयनुसार किया जायेगा।
16 ) इंजिनियरिंग विभाग के गेटमैन के लंबित वाटर इंप्रेस्ट के भुगतान की सहमति
17) रोड साइड स्टेशन के लिए 50 आरओ एवं 55 पॉइंट्समन गुमटी की स्वीकृति l
इस अवसर पर संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोत्या,सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, सीडब्लूसी गौरव संत व लक्ष्मीचंद जाखड़, शाखा सचिव संजय कुमार,दीपक गुप्ता,योगेश यादव, रविराज परिहार, गौरव ठाकुर,अमित चौहान,कमलेश चौधरी,सुशांत कुमार,अमित चौहान,बापी चौधरी,विजय पाटीदार,शाखा अध्यक्ष नरेंद्र सहगल,इमरान खान,अशोक टंडन,रणजीत सिंह एवं ऊषा खिंची उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?



