प्रशासन ने रेलवे के पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र में अवैध धार्मिक स्थल ढहाया : रेलवे पुलिस, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई
आज सुबह रेलवे पुलिस (जीआरपी), आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) रतलाम में एक बार फिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। रेलवे की पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध धार्मिक स्थल को आज सुबह बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
प्रशासन को स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त स्थल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है। साथ ही सूचना मिली थी कि यहां शेड निर्माण की तैयारी भी की जा रही है, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का फैसला लिया।
आज सुबह रेलवे पुलिस (जीआरपी), आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। किसी भी तरह के विवाद या हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया।
What's Your Reaction?

