होटल संचालक को धमकाने के आरोपी सुधाकर राव मराठा गिरफ्तार : वीडियो जारी कर रतलाम आने की पुलिस को दी थी चुनौती
सुधाकर मराठा ने रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो कर रतलाम में तय कार्यक्रम में आने की बात कही थी। हाट रोड स्थित मंदिर पर आरती में सम्मिलित होने की संभावना थी। यहां पुलिस उसकी तलाश करती रही थी। इस बीच, मराठा ने रतलाम आने का दावा किया था तो पुलिस मुस्तैद हो गई।
रतलाम (प्रकाशभारत) बालाजी होटल के संचालक जितेंद्र राठौड़ का अपहरण कर धमकाने के मामले में आरोपी गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लिया। सूत्रों के अनुसार रात्रि 12 बजे के करीब रतलाम आते समय सालाखेड़ी के पास पुलिस मराठा को धर लिया। पुलिस ने मराठा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
सुधाकर मराठा ने रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो कर रतलाम में तय कार्यक्रम में आने की बात कही थी। हाट रोड स्थित मंदिर में आरती में सम्मिलित होने आने वाला था।यहां पुलिस उसकी तलाश करती रही थी। इस बीच, मराठा ने रतलाम आने का दावा किया, तो पुलिस मुस्तैद हो गई।
इस मामले में पहले ही मनोज वर्मा,पाटिल, सुनील दुबे, सीए रवि डफरिया व प्रॉपर्टी ब्रोकर चंदू शिवानी, पुत्र सन्नी शिवानी जेल में हैं।
What's Your Reaction?



