गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ विज्ञान महोत्सव का आयोजन : इंडस्ट्रियल पार्क एवं तारामंडल मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र
छात्रों ने जीव विज्ञान के 27 वर्किंग मॉडल फिजिक्स के 41 वर्किंग मॉडल और केमिस्ट्री के 12 वर्किंग मॉडल विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शित किये। सामाजिक विज्ञान के भी 10 मॉडल बनाए गए। वाणिज्य के छात्रों द्वारा बनाया गया इंडस्ट्रियल पार्क एवं तारामंडल (Space Exploration)सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। एक विशेष काउंटर Health and Wellness का लगाया गया जिस पर अभिभावकों ने काफी सराहा।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) आज गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान महोत्सव (Science Fiesta) का आयोजन किया गया। छात्रों ने जीव विज्ञान के 27 वर्किंग मॉडल फिजिक्स के 41 वर्किंग मॉडल और केमिस्ट्री के 12 वर्किंग मॉडल विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शित किये। सामाजिक विज्ञान के भी 10 मॉडल बनाए गए। वाणिज्य के छात्रों द्वारा बनाया गया इंडस्ट्रियल पार्क एवं तारामंडल (Space Exploration)सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। एक विशेष काउंटर Health and Wellness का लगाया गया जिस पर अभिभावकों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित डॉ लीला जोशी विशिष्ट अतिथि शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वाय के मिश्रा, सुभाष कुमावत प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय ने फीता काटकर विज्ञान महोत्सव (Science Fiesta)का उद्घाटन किया । विद्यालय के सभी छात्रों ने विज्ञान महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान महोत्सव ( Science Fiesta)के जज के रूप में ललित मेहता (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ) जगदीश चंद्र गोयल (वरिष्ठ व्याख्याता जीव विज्ञान बिलपाक ) मुकेश परमार जी (वरिष्ठ व्याख्याता रसायन शास्त्र पलसोडी) मीनाक्षी हरोर जी (वरिष्ठ व्याख्याता जवाहर स्कूल) रवि प्रकाश मोदी (वरिष्ठ व्याख्याता जवाहर स्कूल) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह राठौर (वरिष्ठ व्याख्याता जवाहर स्कूल)एवं मिथिलेश मिश्रा (वरिष्ठ व्याख्याता जवाहर स्कूल) उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमान जसवंत सिंह जी सोढ़ी सर विद्यालय मैनेजमेंट के सभी सम्माननीय सदस्य गण प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर , प्रधान अध्यापिका श्रीमती वर्षा जैन,विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलिमा उपाध्याय ने किया।
What's Your Reaction?

