रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को पठन सामग्री व पोषण वितरण: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का किया सम्मान

क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि क्लब शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जल संरक्षण के लिए ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में लगातार सेवा प्रकल्प संचालित कर रहा है

Dec 1, 2025 - 11:45
 0
रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को पठन सामग्री व पोषण वितरण: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का किया सम्मान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड के स्थापना दिवस पर सोमवार को अरुणोदय स्कूल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पठन सामग्री व पोषण सामग्री का वितरण किया गया।

क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा तथा नगर निगम में नेतापक्ष भगतसिंह भदौरिया का सम्मान भी किया गया।

क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि क्लब शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जल संरक्षण के लिए ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में लगातार सेवा प्रकल्प संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भगतसिंह भदौरिया ने कहा कि रोटरी का नाम विश्वभर में सेवा के लिए जाना जाता है। रतलाम में रोटरी डायलिसिस सेंटर, ब्लड कलेक्शन वैन तथा विभिन्न क्लबों द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा, स्कूल प्राचार्य प्रेस्टना, तथा रोटेरियन साथी अनिल उपाध्याय, वापी चौधरी, अरविंद शर्मा, विनय दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.