मान्यता चुनाव : वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का सघन जनसंपर्क : मंडल में कार्यकर्ता झोंक रहे पूरी ताकत
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया संगठन द्वारा कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को रेल कर्मचारियों के बीच में रखा गया एवं उनसे समर्थन लिया गया, दिन प्रतिदिन मजदूर संघ की गतिविधि बढ़ती जा रही है। कार्यालयों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के घर घर जाकर भी जनसंपर्क किया जा रहा है
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा आज नीमच में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया एवं रतलाम में डीआरएम ऑफिस रतलाम में मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में कर्मचारियों से भव्य जनसंपर्क किया गया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया संगठन द्वारा कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को रेल कर्मचारियों के बीच में रखा गया एवं उनसे समर्थन लिया गया, दिन प्रतिदिन मजदूर संघ की गतिविधि बढ़ती जा रही है। कार्यालयों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के घर घर जाकर भी जनसंपर्क किया जा रहा है l एनएफआईआर मजदूर संघ द्वारा रेलवे में प्रत्येक विभाग/कैटेगरी की लड़ाई लड़ी गई है और कर्मचारी उससे लाभान्वित हुए हैं l रतलाम मंडल में 18 रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति के निरस्त केसों को मुख्यालय से स्वीकृत करवाया, जनवरी 2021 में जीडीसी परीक्षा में हुई अनियमितता के चलते निरस्त करवाकर पुनः आयोजित करवाई गई,काफी समय से लंबित ट्रैक मेंटेनर केटेगरी में 10% इंटेक कोटा के आदेश रतलाम मंडल से जारी करवाए गए एवं उन्हें कार्यमुक्त करवाया गया l
मंडल कार्यालय में पीएनएम मद से आर.ओ प्यूरीफायर की व्यवस्था पुनः शुरू करवाई गई एवं कंप्यूटर प्रिंटर कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाये गये l सीएंडडब्ल्यू और ऑपरेटिंग स्टाफ का 2023 दिसंबर में शनिवार रविवार मंडल कार्यालय से पदोन्नति के आदेश निकलवाए गए जिससे लगभग 200 कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट का लाभ हुआ, गोधरा भोपाल मालगाड़ी की क्रैक चलाएं जाने का विरोध एकमात्र मजदूर संघ के पदाधिकारीयों द्वारा किया गया जिसकी वजह से क्रैक का परिचालन प्रशासन द्वारा बंद किया गया सहित कर्मचारी हितों में कई कार्य करवाए गए l मंडल कार्यालय में इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम एवं गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव वापी चौधरी संजय कुमार शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, कुंदन सोनार, इमरान खान,अशोक टंडन, दिनेश छपरी, रूप सिंह बघेल, जयंत अग्रवाल, मोहित टॉक,रोहित कनौजिया अश्विन एलेक्जेंडर, छोटूलाल लश्कर, राजेंद्र यादव, भगवान दास वोहरा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे l
What's Your Reaction?



