रतलाम : शोरूम संचालक ने शादीशुदा महिला से की छेड़छाड़ और दी धमकी : घटना के विरोध में आज रहा बाजना बंद : बाजना पुलिस ने किया केस दर्ज : युवतियों , महिलाओं को परेशान और ब्लैकमेल करने की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी का किया विरोध
महिला ने पति के साथ बाजना थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने हीरो बाइक शो रूम संचालक रफीक शेख (35) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम के बाजना मैं आज एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में आज पूरा बाजना कस्बा बंद रहा। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
महिला ने पति के साथ बाजना थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने हीरो बाइक शो रूम संचालक रफीक शेख (35) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने रफीक पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बाद रफीक ने कीटनाशक पी लिया। इस साथ छेड़छाड़ और धमकाने की घटना के विरोध में सोमवार को बाजना का बाजार बंद किया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है । आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही
है।
What's Your Reaction?

