खेत पर सो रहे किसान की हत्या : पास के खेत पर ही सो रहा था बड़ा भाई : पुलिस जांच में जुटी

जिले के सैलाना थाने की धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत गांव दिवेल में हत्या की वारदात हुई है। मृतक का नाम हिम्मत सिंह (47) पिता करण सिंह देवड़ा निवासी ग्राम दिवेल है। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई कमल सिंह ने खेत पर सोकर उठे तब उन्हें घटना की पहली जानकारी मिली। कमलसिंह भी पास में अपने खेत पर सोए थे। सुबह जब वह उठे और भाई के खेत की तरफ गए तो पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी

Nov 9, 2024 - 13:14
 0
खेत पर सो रहे किसान की हत्या : पास के खेत पर ही सो रहा था बड़ा भाई : पुलिस जांच में जुटी

सैलाना/रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम सैलाना के पास के गांव दिवेल में शुक्रवार रात खेत पर सोए किसान की हत्या अज्ञात हमलावरों ने कर दी। हमलावरों ने हत्या बहुत ही निर्ममता पूर्वक की है किसान के हाथ पैर भी तोड़ दिए। घटना स्थल पर खून से सना पत्थर, शराब की बोतल और पानी की खाली बोतल भी मिली है। सूचना मिलने पर एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया ।

जिले के सैलाना थाने की धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत गांव दिवेल में हत्या की वारदात हुई है। मृतक का नाम हिम्मत सिंह (47) पिता करण सिंह देवड़ा निवासी ग्राम दिवेल है। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई कमल सिंह ने खेत पर सोकर उठे तब उन्हें घटना की पहली जानकारी मिली। कमलसिंह भी पास में अपने खेत पर सोए थे। सुबह जब वह उठे और भाई के खेत की तरफ गए तो पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि खेत की निगरानी के लिए कमल सिंह और हिम्मत सिंह रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात में भी खेत पर सोने गए थे। हत्या की सूचना मिलते ही सैलाना थाना व धामनोद पुलिस चौकी से पुलिस बल पहुंचा। आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वाड से भी सर्चिग कराई जा रही है। मृतक के हाथ पैर पूरी तरह से टूट मिले है। ग्रामीणों के अनुसार हिम्मत सिंह अपने ही खेत पर सोते थे। वह जिस पलंग पर सोते उसके पास ही नीचे शव मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.