रतलाम : सड़क हादसे मे आलोट के चार लोगों की मौत : ऋषिकेश से परिवार की महिला का अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे
आलोट के विक्रमगढ़ निवासी राधा बाई प्रजापत के ऋषिकेश में कथा सुनने गई थी। वहीं पर उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मौत का समाचार जब उनके परिवार वालों को पता चला तो वे कार से उनके अंतिम संस्कार के लिए निकले। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। ऋषिकेश में इन्होंने राधाबाई का अंतिम संस्कार किया और वहां से वापस आलोट के लिए निकल गए
रतलाम (प्रकाशभारत) ऋषिकेश में कथा सुनने के दौरान आलोट के विक्रमगढ़ की महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। परिजन ऋषिकेश पहुंचे और वहीं पर अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे कि इनकी गाड़ी सवाई माधोपुर के यहां ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब इन्हें लेने के लिए आलोट से दूसरे परिजन सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आलोट के विक्रमगढ़ निवासी राधा बाई प्रजापत के ऋषिकेश में कथा सुनने गई थी। वहीं पर उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मौत का समाचार जब उनके परिवार वालों को पता चला तो वे कार से उनके अंतिम संस्कार के लिए निकले। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। ऋषिकेश में इन्होंने राधाबाई का अंतिम संस्कार किया और वहां से वापस आलोट के लिए निकल गए।
सुबह सात बजे हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार ऋषिकेश से निकलने के बाद रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से आ रहे थे। इसी दौरान इनकी कार बनास नदी के पास आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इसमेें भाई बहन समेत चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक ले कर फऱार हो गया। सवाईमाधोपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
What's Your Reaction?

