प्रेमी युगल ने खाया जहर : सड़क किनारे मिले शव : मौत से पहले युवक ने जीजा को किया फोन :हमने दवाई खा ली है

पुलिस को घटनास्थल से एक बैग मिला, जिसमें युवती के कपड़े और 12वीं कक्षा का पहचान पत्र रखा था। इसी पहचान पत्र के आधार पर दोनों की शिनाख्त की गई।

Jun 8, 2026 - 10:02
Jun 8, 2026 - 10:29
 0
प्रेमी युगल ने खाया जहर : सड़क किनारे मिले  शव : मौत से पहले युवक ने जीजा को किया फोन :हमने दवाई खा ली है

रतलाम (प्रकाश भारत न्यूज़)  रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्रेमी युगल के शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। घटना से पहले युवक ने अपने जीजा को फोन कर बताया था कि उन्होंने दवाई खा ली है।

पुलिस के अनुसार मामला बिलपांक थाना क्षेत्र के मूंदड़ी और धराड़ के बीच धतुरिया के पास रूपाखेड़ा रोड का है। रविवार दोपहर राहगीरों ने एक युवक और युवती को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों मृत पाए गए।

मौत से पहले किया फोन

जांच में पता चला कि मृतक युवक राहजिंग पारगी (20) ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने जीजा मांगीलाल खराड़ी को फोन कर बताया था कि उन्होंने धराड़ के रास्ते में दवाई खा ली है। इसके बाद कॉल कट गया। दोबारा संपर्क करने पर एक राहगीर ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके के लिए रवाना हुए।

दोनों झाबुआ जिले के निवासी  

मृतकों की पहचान राहजिंग पारगी पिता धीरजी पारगी और ज्योति गामड़ (19) पिता शांतिलाल गामड़ निवासी पिपलीपाड़ा, तहसील गुणवाद, जिला झाबुआ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार रात युवक युवती को बाइक पर साथ लेकर गांव से निकल गया था।

पढ़ाई के लिए रतलाम में रह रहा था युवक

परिजनों के अनुसार राहजिंग रतलाम में किराए के मकान में रहकर डीसीए (कंप्यूटर कोर्स) कर रहा था। साथ ही वह थांदला कॉलेज से कृषि विषय में अंतिम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। परिवार ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच माह पहले रायपुरिया क्षेत्र के मोहनगोठ गांव में हुई थी।

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

पुलिस को घटनास्थल से एक बैग मिला, जिसमें युवती के कपड़े और 12वीं कक्षा का पहचान पत्र रखा था। इसी पहचान पत्र के आधार पर दोनों की शिनाख्त की गई। बैग में एक नई रस्सी भी मिली है, जिससे पुलिस को आशंका है कि दोनों ने अन्य तरीके से भी आत्महत्या की योजना बनाई हो सकती है।

वहीं शवों से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ के पास 750 एमएल की कीटनाशक दवा की खाली शीशी, केले और पानी की बोतल बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने वहीं बैठकर जहर का सेवन किया था। उनकी बाइक भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी किशोर पाटनवाला, बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान तथा एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और घर से भागने की बात सामने आई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.