नगर निगम परिषद द्वारा कर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन : विरोध में नारेबाजी कर वृद्धि के विरोध में निगम आयुक्त को सौप ज्ञापन

कांग्रेसियों ने निगम परिषद और महापौर की खिलाफ नारेबाजी कर कर वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन निगम आयुक्त को सौपा। ज्ञापन का वाचन नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया

Aug 22, 2024 - 11:10
Aug 23, 2024 - 12:13
 0
नगर निगम परिषद द्वारा कर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन :  विरोध में नारेबाजी कर वृद्धि के विरोध में निगम आयुक्त को सौप ज्ञापन

रतलाम (प्रकाशभारत) नगर निगम परिषद द्वारा निगम करो में वृद्धि को लेकर आज शहर कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन में वक्ताओं ने कर वृद्धि को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और अब निगम करो में वृद्धि कर जनता को परेशान करना चाहती है। जनता के ऊपर 10000 रुपए से अधिक का भार डालना अन्याय है। भाजपा जनता पर कर वृद्धि कर हत्याचार कर रही है। नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के 12 शुल्क में 1000% की वृद्धि से प्रत्येक छोटे घर को अब सालाना ₹8000 से ₹10000 तथा दुकान को ₹20000 से ₹30000 तक देना होंगे।

कांग्रेसियों ने निगम परिषद और महापौर की खिलाफ नारेबाजी कर कर वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को सौपा। ज्ञापन का वाचन नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। 

प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,सतीश पुरोहित,पूर्व महापौर पारस सकलेचा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, उपनेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कचवाया,रजनीकांत व्यास,सलीम भाई पार्षद,यास्मीन शेरानी,सचेतक आशा रावत मनीषा व्यास,मीनाक्षी सेन,कविता महावार, बसंत पंड्या युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वसूद, नदीम मिर्जा, राहुल दुबे जॉन्टी दिलीप शर्मा आदि उपस्थित थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.