कलेक्टर के सख्त निर्देश :खीरपुर-केलकच्छ मार्ग पर माही पुल की तत्काल मरम्मत की जाए : पुल पर दुर्घटना हुई तो विभागीय अधिकारी के विरुद्ध होगी एफआईआर
कलेक्टर में एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया कि दुर्घटना होने पर विभागीय अधिकारी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए
रतलाम 20 मई (प्रकाशभारत) कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कलेक्टर ने खिरपुर केलकच्छ मार्ग पर स्थित माही i पूल को शीघ्र मरम्मत के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि अगर पूल पर दुर्घटना हुए तो जिम्मेदार अधिकारियो पर एफआईआर होगी।
बैठक में एसडीएम सैलाना श्री मनीष जैन द्वारा बताया गया कि बाजना क्षेत्र में खीरपुर-केलकच्छ मार्ग पर माही नदी पर बनाया गया पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे दुर्घटना का अंदेशा है। इस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि पुल की मरम्मत तत्काल प्रारंभ करें। यदि वहां कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार विभाग का अधिकारी होगा। कलेक्टर में एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया कि दुर्घटना होने पर विभागीय अधिकारी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए, कलेक्टर द्वारा बैठक में ही पीएमजीएसवाई के अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए
What's Your Reaction?

