8 साल से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को बाजना पुलिस ने किया गिरफ्तार : तीन आरोपियों ने बंधक बना कर किया था दुष्कर्म
घटना अनुसार वर्ष 2018 में एक महिला ने थाना बाजना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर रखा
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) थाना बाजना पुलिस ने 8 वर्ष से फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला वर्ष 2018 में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
घटना अनुसार वर्ष 2018 में एक महिला ने थाना बाजना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर रखा। इस पर थाना बाजना में अपराध क्रमांक 194/2018 धारा 376(डी), 346, 120-बी भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
प्रकरण में दो आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा (उम्र 30 वर्ष), निवासी मनासा थाना शिवगढ़, घटना के बाद से फरार था।
पुलिस की कार्यवाही :
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
लगातार डेढ़ माह के प्रयासों के बाद 7 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम झोसला थाना सरवन में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी भेरु मईड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
भेरु पिता दित्या मईड़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी मनासा थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।
पूर्व में आरोपी कान्तु पिता नरसिंग अमलियार, निवासी गमना का, मनासा थाना शिवगढ़, भेरुसिंह पिता वेस्ता मईड़ा, उम्र 50 वर्ष, निवासी गमना का, मनासा थाना शिवगढ़ को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :
एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल, थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना, उनि रामसिंह खपेड, सउनि योगेश निनामा, आर. 707 नरवर मईड़ा, आर. 954 प्रेम निनामा, म.आर. 1077 सपना पारगी, प्र.आर. 154 शैलेन्द्रसिंह, आर. 832 सन्नी मईड़ा (थाना बाजना) तथा आर. तुषार सिसोदिया (सायबर सेल) की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?



