भाजपा संगठन चुनाव : संगठन में उनका व्यापक अनुभव के आधार पर पुनः जिलाध्यक्ष बनेंगे प्रदीप उपाध्याय : आगामी बीस वर्षों की योजना पर काम कर रहा है संगठन
भाजपा हाईकमान मध्यप्रदेश के संगठन को अगले बीस साल के लिए तैयार करने के फार्मूले पर काम कर रही है। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री बदलने से कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद से संगठन की भविष्य को आगामी बीस वर्षों की योजना पर काम करना शुरू कर दिया था

रतलाम 28 दिसम्बर24(प्रकाशभारत न्यूज) भाजपा के जिलाध्यक्ष की रायशुमारी होने के बाद लिस्ट लिफाफे में बंद हो कर भाजपा हाईकमान के पास पहुंच गई। स्थानीय स्तर पर देखें तो रायशुमारी की चर्चा मात्र औपचारिकता समझी जा रही है लेकिन संगठन के सूत्र इसको नकार रहे है। आगामी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की सूची अगले दो दिनों में जारी हो जाएगी।
सूत्रों के हिसाब से माना जाए तो बेशक प्रदीप उपाध्याय का नाम प्रमुखता में है। केवल मुख्यमंत्री से नजदीक होने या एक वर्ष पूरा होने से उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने का आधार नहीं है संगठन में उनका व्यापक अनुभव और जिले में खासकर शहर में नया नेतृत्व की आवश्यकता होना है।
वर्तमान में उनकी स्वीकार्यता भी इसका मुख्य कारण है। संगठन के सूत्र का कहना है कि प्रदीप उपाध्याय संगठन की पसंद और भविष्य की बीस साल की योजना के तहत ठीक नाम है।
भाजपा हाईकमान मध्यप्रदेश के संगठन को अगले बीस साल के लिए तैयार करने के फार्मूले पर काम कर रही है। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री बदलने से कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद से संगठन की भविष्य को आगामी बीस वर्षों की योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। संगठन के नियमों के अनुसार ही एक व्यापक योजना के तहत मंडल के चुनाव ओर अब जिला अध्यक्ष के चुनाव मे नजर भी आने लगी है।
What's Your Reaction?






