25 वां खेल चेतना मेला : रजत जयंती वर्ष में होगा भव्य आयोजन : 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल मेला : क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी

Oct 23, 2024 - 09:34
Oct 23, 2024 - 09:57
 0
25 वां खेल चेतना मेला :  रजत जयंती वर्ष में होगा भव्य आयोजन : 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल मेला : क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वां खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें रजत जयंती वर्ष के दौरान भव्य स्वरूप में खेल मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर से समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

समिति सचिव श्री जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया। साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हे संपन्न कराने की बात कही। आयोजन से पूर्व सभी खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। बैठक में स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली गई।

रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ़. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर.सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, गुलाम मोहम्मद, अमरीक राणा, मनीष जोशी, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, सुनील जैन, कृष्ण गोपाल तिवारी, भूपेंद्रसिंह राठौर, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण पाठक, हर्ष खरे, पवन सिंदल आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.