अबकी बार 400 पार लक्ष्य पाने का आव्हान:उपाध्याय

भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करे।

Mar 20, 2024 - 21:39
 0
अबकी बार 400 पार लक्ष्य पाने का आव्हान:उपाध्याय

रतलाम 20 मार्च (प्रकाशभारत) लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय मे पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने "अब की बार 400 पार" का लक्ष्य पूरा करने का आव्हान् किया। उन्होने कहा सभी मोर्चा कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के तहत् घर-घर जाए और आमजन को भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उन्हे बूथ विजय अभियान के तहत् दिए जाने वाले करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्य मे सक्रियता पूर्वक योगदान देने पर बल दिया। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव सह संयोजक एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक मे मोर्चा पदाधिकारी हरिराम शाह, रवि निन्धाने, अनुकुल सोनी, सोमेश पालीवाल, राकेश पाटीदार, विप्लव जैन, मसंूर जमादार, अनिता कटारिया, अनिता पाहूजा, मंसूर जमादार, कन्हैयालाल पाटीदार, रामसिंह सिसोदिया, बद्रीलाल चैधरी, सुदीप पटेल, दिनेश राठौड़, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रह

महिला मोर्चा जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

 जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा की भी बैठक ली जिसमे उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव मे पार्टी को 400 पार के लक्ष्य प्राप्त करने के लिया कार्य करने का आव्हान किया।उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के कार्य किये है। इस चुनाव मे पार्टी ने हर बूथ पर 370 मत बढाने का लक्ष्य रखा है। सभी जनप्रतिनिधि इसे पूरा करने मे लग जाये चुनाव के लिए इन दिनों बूथ विजय अभियान भी चल रहा है, जिसमें सभी अधिक से अधिक सहभागिता कर उसे सफल बनाए। बैठक मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.