रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव
आजकल शादी से पहले होने वाले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों को खास थीम और खूबसूरत सजावट के साथ आयोजित करने का चलन बढ़ रहा है। इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ‘अविन्य’ को तैयार किया गया है।
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) शादियों को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए रतलाम के बरबड़ रोड स्थित अमृत गार्डन ने अपने परिसर में ‘अविन्य’ नाम से शानदार पूल साइड वेन्यू की सौगात दी है। अब हल्दी-मेहंदी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों को आधुनिक अंदाज में आयोजित करने के लिए शहर से बाहर महंगे रिजॉर्ट्स में जाने की जरूरत नहीं होगी। अमृत गार्डन में ही मेहमानों को पूल साइड का आकर्षक माहौल और रिजॉर्ट जैसी अनुभूति मिल सकेगी।
हल्दी-मेहंदी के लिए आकर्षक पूल साइड वेन्यू
आजकल शादी से पहले होने वाले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों को खास थीम और खूबसूरत सजावट के साथ आयोजित करने का चलन बढ़ रहा है। इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ‘अविन्य’ को तैयार किया गया है। यहां परिवार अपने खास पलों को आकर्षक माहौल में अपनों के साथ मना सकते हैं और यादगार तस्वीरों के जरिए इन पलों को हमेशा के लिए संजो सकते हैं।
*अमृत गार्डन* के संचालक *ललित दख* व *अपल दख* बताते है कि "हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को समय की मांग के अनुसार आधुनिक सुविधाएं देना है। 'अविन्य' के जरिए हम युवाओं को उनकी ड्रीम हल्दी-मेहंदी सेरेमनी के लिए रिजॉर्ट स्टाइल पूल साइड अनुभव, वो भी बेहद किफायती दरों पर, रतलाम में ही उपलब्ध कराने प्रयास किया गया है ।
‘अविन्य’ की खासियत यह है कि परिवार को अपने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही परिसर में शादी की विभिन्न रस्मों के आयोजन की सुविधा मिलने से समय और भागदौड़ दोनों कम होंगे। साथ ही, रिजॉर्ट जैसी अनुभूति किफायती बजट में उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
ट्रेडिशनल मंडप से लेकर आधुनिक डीजे हॉल तक
अमृत गार्डन में विवाह के सात फेरों के लिए पारंपरिक अंदाज में सुसज्जित एसी मंडप हॉल उपलब्ध है, जिसमें लगभग 100 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं, इल्युजन साउंडप्रूफ डीजे हॉल में डीजे जॉकी, डिस्क लाइटिंग, लेजर लाइट्स, साउंड और स्मोक मशीन जैसी सुविधाएं हैं, जो शादी के संगीत और डांस कार्यक्रम को खास बनाती हैं।
एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाएं
अमृत गार्डन में दुल्हन के मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर रूम, 75 एसी रूम, 5 लग्जरी सुइट रूम, सेंट्रल एसी बैंक्वेट हॉल, फायर सेफ्टी सिस्टम, वाई-फाई, पार्किंग और 10 हजार वर्गफीट का वाटरप्रूफ पंडाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं
What's Your Reaction?





