रतलाम पुलिस का “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता के लिए निकला रथ

इस 10 दिवसीय अभियान का उद्देश्य पुरुषों और युवाओं, विशेषकर 16 से 24 वर्ष की आयु वर्ग को महिला सुरक्षा, सामाजिक समानता और सकारात्मक सोच के लिए जागरूक करना है

Sep 24, 2025 - 09:21
 0
रतलाम पुलिस का “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता के लिए निकला रथ

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” का रतलाम में शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने आज 23 सितम्बर 2025 को हरी झंडी दिखाकर “अभिमन्यु रथ” को रवाना किया।

इस 10 दिवसीय अभियान का उद्देश्य पुरुषों और युवाओं, विशेषकर 16 से 24 वर्ष की आयु वर्ग को महिला सुरक्षा, सामाजिक समानता और सकारात्मक सोच के लिए जागरूक करना है। अभियान के जरिए दहेज, नशा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, अश्लीलता, अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने युवाओं से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए “अभिमन्यु” की तरह आगे आने का आह्वान किया और उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा व सामाजिक समानता की शपथ दिलाई।

इस अभियान का संचालन उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा के नेतृत्व में किया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी और थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक पार्वती गौड़ को टीम प्रभारी नियुक्त किया गया है। 10 दिवसीय इस अभियान के दौरान जिलेभर में कॉलेज, कोचिंग संस्थान, स्कूल, छात्रावास, गरबा पंडाल, दुर्गा पूजा स्थल और सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद, चित्रकला, भाषण, युवा संवाद, परिचर्चा, सद्भावना दौड़ और साइबर सुरक्षा जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज के शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक लाल, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, यातायात उप पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.