रेल कर्मचारी रतलाम मंडल मान्यता चुनाव :  वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ  (एनएफआईआर/ मजदूर संघ)  रेल कर्मचारियों के हितों में किए कार्यों के आधार पर कर्मचारियों से मांगेंगे समर्थन : 12844 रेल कर्मचारी रतलाम मंडल में मान्यता चुनाव में करेंगे मतदान :4 एवं 5 दिसंबर को होगा मतदान

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रहे हैं मान्यता चुनाव की तैयारियां मजदूर संघ रतलाम मंडल की समस्त शाखों में जनसंपर्क के साथ विगत वर्षों में संगठन एनएफआईआर/ मजदूर संघ द्वारा किए गए कर्मचारी हितों में किए कार्यों को कर्मचारी के सम्मुख मजबूती से रख रहे

Nov 8, 2024 - 08:14
Nov 8, 2024 - 11:42
 0
रेल कर्मचारी रतलाम मंडल मान्यता चुनाव :  वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ  (एनएफआईआर/ मजदूर संघ)  रेल कर्मचारियों के हितों में किए कार्यों के आधार पर कर्मचारियों से मांगेंगे समर्थन : 12844 रेल कर्मचारी रतलाम मंडल में मान्यता चुनाव में करेंगे मतदान :4 एवं 5 दिसंबर को होगा मतदान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रेल कर्मचारी रतलाम मंडल के मान्यता चुनाव दिनांक 4 एवं 5 दिसंबर को होंगे और रनिंग स्टाफ के लिए 6 दिसंबर मतदान काअतिरिक्त दिन रहेगा। जिसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी है l

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रहे हैं मान्यता चुनाव की तैयारियां मजदूर संघ रतलाम मंडल की समस्त शाखों में जनसंपर्क के साथ विगत वर्षों में संगठन एनएफआईआर/ मजदूर संघ द्वारा किए गए कर्मचारी हितों में किए कार्यों को कर्मचारी के सम्मुख मजबूती से रख रहे हैं और अब दिवाली के बाद समस्त पदाधिकारी युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं जिसमे प्रमुख रूप से वेरेमस के महामंत्री  आर जी काबर,अध्यक्ष शरीफ खान पठान,सहायक महामंत्री बी के गर्ग रतलाम मंडल में सभाओं को संबोधित करेंगें l 

कुल 12844 रेल कर्मचारी रतलाम मंडल में मान्यता चुनाव में मतदान करेंगे l इसी कड़ी में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा डीआरएम ऑफिस, डीजल शेड शेड, एसएससी नॉर्थ रतलाम, रेलवे अस्पताल सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया गया l इस अवसर पर मंडल मंत्री  अभिलाष नागर, मंडल  अध्यक्ष प्रताप गिरी,मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर,सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे  एवं योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी  गौरव संत एवं महेंद्र राठौर, शाखा सचिव गौरव ठाकुर,जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान,एवं महिला समिति की श्रेया चौऋषि एवं शबनम खान,संजय कुमार, वापी चौधरी,रणधीर सिंह गुर्जर,शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,आशाराम मीणा, मनोज खरे,विशाल गुप्ता, सुमित गर्ग, इमरान खान, मोहित टांक पहलवान, अमित चौहान,कुंदन सोनार, सहित अन्य मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.