महंगाई-बेरोजगारी से जनता त्रस्त, भाजपा कुशासन के खिलाफ स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष करे कांग्रेस – संजय दत्त

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि रतलाम में भाजपा नहीं, बल्कि “लिफाफा” चुनाव जीतता है। दगाबाजों को सबक सिखाना जरूरी है।

Jan 31, 2026 - 19:40
 0
महंगाई-बेरोजगारी से जनता त्रस्त, भाजपा कुशासन के खिलाफ स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष करे कांग्रेस – संजय दत्त

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता भाजपा के कुशासन से बुरी तरह नाराज है। जनता का वोट और सत्ता तक पहुंचने की असली ताकत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है। बदलते चुनावी दौर को समझते हुए स्थानीय समस्याओं पर संघर्ष करना होगा। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं इंदौर-उज्जैन संभाग प्रभारी संजय दत्त ने कही। वे होटल जलसारा में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि रतलाम में भाजपा नहीं, बल्कि “लिफाफा” चुनाव जीतता है। दगाबाजों को सबक सिखाना जरूरी है। जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, वे आज हाशिये पर हैं और वापस कांग्रेस में आने के लिए तड़प रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी इस सरकार से त्रस्त हैं। सैलाना में किसान आंदोलन से घबराकर मुख्यमंत्री को वहां आना पड़ा और किसानों को केवल झूठे लॉलीपॉप दिए गए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर दी गई हैं। कांग्रेस नगर निगम चुनाव भी जीतेगी और विधानसभा चुनाव भी।

बैठक में सर्वसम्मति से मतदाता सूची में भाजपा द्वारा की जा रही कथित गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई। कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में कांग्रेस को बढ़त मिल रही थी, लेकिन वोट चोरी कर चुनाव जीते गए। अब प्रत्येक कार्यकर्ता को सतर्क रहकर रतलाम जिले में भाजपा के वोट चोरी के षड्यंत्र को नाकाम करना होगा।

बैठक में चंद्रशेखर शर्मा, रामचंद्र धाकड़, राजेश भरावा, दिलीप कुमावत, प्रदीप राठौर, ओमप्रकाश पाटीदार, भेरूलाल परमार, यासमीन शेरानी, राजेश पटेल, रजनीकांत व्यास, सोहेल काजी, नरेंद्र चंद्रावत, सुरेश डिंडोर, सलीम बागवान सहित कई नेताओं ने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव यूसुफ कडपा, सह प्रभारी हरदेव जाट, मंदसौर प्रभारी मनोज राजानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.