डीडी नगर क्षेत्र में बीती रात पारिवारिक विवाद में एक की मौत : साली के पारिवारिक विवाद में समझौता करवाने आया जीजा की हत्या : दो महिलाएं घायल
मिली जानकारी अनुसार इंदौर निवासी माया देवी अपनी बेटी के ससुराल में चल रहे विवाद को सुझालने के लिए अपने बड़े दामाद महेश राठौर और कुछ रिश्तेदार को लेकर बातचीत करने रतलाम आई थीं। उर्मिला की शादी विशाल नामक युवक से हुई है, जो रतलाम के मानव नगर में रहता है। उर्मिला का आरोप है कि उसके साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शहर में बीती रात पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानव नगर में गुरुवार रात एक घरेलू विवाद की सुलह के दौरान हुई खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतक की पहचान महेश राठौर (34), निवासी धराड़ (रतलाम) के रूप में हुई है, जो अपनी साली के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से रतलाम आया था।
मिली जानकारी अनुसार इंदौर निवासी माया देवी अपनी बेटी के ससुराल में चल रहे विवाद को सुझालने के लिए अपने बड़े दामाद महेश राठौर और कुछ रिश्तेदार को लेकर बातचीत करने रतलाम आई थीं। उर्मिला की शादी विशाल नामक युवक से हुई है, जो रतलाम के मानव नगर में रहता है। उर्मिला का आरोप है कि उसके साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। इसी को लेकर मायके पक्ष की ओर से समझौते की कोशिश की जा रही थी। गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे जब माया देवी, महेश और अन्य लोग उर्मिला के घर की ओर जा रहे थे, तभी कुछ ही दूरी पर 15-20 लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में महेश राठौर के कमर में गंभीर चोट आई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान रात 10.15 बजे महेश की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई उर्मिला की ननद ज्योति (34) और माया देवी भी हमले में घायल हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद डीडीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में माया देवी ने आरोप लगाया की ये साजिश बीती के ससुराल वालों की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक महेश राठौर का आज पोस्मार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।
What's Your Reaction?

