डोसीगांव ईडब्ल्यूएस आवास में बकाया नोटिस देने पहुंची निगम टीम पर हमला : कर्मचारियों पर बरसे पत्थर और गमले : निगम टीम और पत्रकार सहित कई घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ लोगों ने निगम कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। गमले फेंके गए और लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निगम कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा।

Jul 31, 2026 - 16:32
 0
डोसीगांव ईडब्ल्यूएस आवास में बकाया नोटिस देने पहुंची निगम टीम पर हमला : कर्मचारियों पर बरसे पत्थर और गमले : निगम टीम और पत्रकार सहित कई घायल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ईडब्ल्यूएस आवास परिसर में शुक्रवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बकाया राशि के अंतिम नोटिस चस्पा करने पहुंची नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गमले और लाठी-डंडों से भी कर्मचारियों पर हमला किया। घटना के दौरान कवरेज कर रहे एक स्थानीय पत्रकार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह, इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में बकायादार हितग्राहियों को अंतिम नोटिस देने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ रहवासियों और निगम अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ लोगों ने निगम कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। गमले फेंके गए और लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निगम कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। 

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम तरुण जैन, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक अधिकांश उपद्रवी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.