मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष का रतलाम दौरा : भागीरथपुरा जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन को अभी से ठोस कदम उठाना चाहिए -रीना बौरासी सेतिया

प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने अपने संबोधन में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है।

Feb 21, 2026 - 22:19
Feb 21, 2026 - 23:00
 0
मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष का रतलाम दौरा : भागीरथपुरा जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन को अभी से ठोस कदम उठाना चाहिए -रीना बौरासी सेतिया

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन को अभी से ठोस कदम उठाने चाहिए।

रीना बौरासी ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के लिए लाभकारी न बताते हुए उसमें सुधार की आवश्यकता जताई।

उन्होंने जावरा फाटक अंडरब्रिज निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त जांच की मांग की। इसके अलावा उद्योगों से फैल रहे केमिकल वेस्ट पर रोक लगाने, अवैध खनन बंद कराने और बाजना क्षेत्र की बालिका प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर सजा दिलाने की भी मांग की।

इससे पूर्व सुबह रतलाम पहुंचकर उन्होंने महिला कांग्रेस की बैठक ली और संगठन को मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कुसुम चाहर ने शहर में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता यास्मीन शेरानी ने कहा कि नई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने प्रत्येक बूथ और वार्ड स्तर पर महिलाओं की टीम गठित करने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने अपने संबोधन में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हिमानी सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता कमरुद्दीन कछुवाया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.