किसान नेता संजय चौधरी के विरूद्ध असत्य आधारो एवं राजनीतिक दबाव पर जिलाबदर की कार्यवाही का जाट समाज ने किया विरोध : कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन
संजय चौधरी के पिता फकीरचंद चौधरी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं कृषि उपजमंडी रतलाम के अध्यक्ष भी रहे है।
रतलाम 22अप्रैल (प्रकाशभारत) किसान नेता संजय चौधरी को जिला बदर करने के विरोध में आज सर्वसमाज एवं सम्पूर्ण जाट समाज ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया। जाट समाज का कहना है कि संजय चौधरी के विरूद्ध असत्य आधारो और राजनीतिक दबाव के चलते जिलाबदर की कार्यवाही की गई है ।
जाट समाज का कहना है कि संजय चौधरी के विरूद्ध जो भी मामले रहे है वह असत्य आधारो पर राजनैतिक दबाव के कारण बने है ओर जिन सभी प्रकरणो में वह न्यायालय से दोषमुक्त होकर किसी प्रकार से सजा अथवा कारावास से दण्डित नही किया गया है।
वर्तमान में संजय चौधरी के विरूद्ध कोई फौजदारी प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन नही है और सम्पूर्ण मामले समाप्त होकर दोषमुक्त किया चुका है। जब न्यायालय ने ही किसी प्रकार से संजय चौधरी को दोषी नही माना है तो जिलाबदर की कार्यवाही कैसे प्रचलन योग्य है। इस प्रकार स्पष्ट है कि संजय चौधरी को निरन्तर रूप में तंग व परेशान किया जा रहा है।
समाजजनो ने जिलाधीश से संजय चौधरी के विरूद्ध राजनैतिक दबाव के कारण बार-बार की जा रही जिलाबदर की कार्यवाही को तत्काल समाप्त करने तथा मामले की उचित जाँच करने की मांग करी।
जाट समाज एवं सर्वसमाज के लोगो के साथ झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, शहर कांग्रेस महेंद्र कटारिया, प्रभु राठौर,शैलेंद्र सिंह अड़ाना ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन एसडीएम संजीव केशव पांडे को सोपा ।
What's Your Reaction?

