अपराधियों को बचाते है वनमंत्री, झाबुआ विधायक ने वनमंत्री पर लगाए सनीसनीखेज आरोप
बीजेपी आज के समय आयातीत लोगों से भर गई है। भाजपा अब भर्ती जनता पार्टी बन गई है।

रतलाम(प्रकाशभारत) कांग्रेस के विधायक डॉ व्रिकांत भूरिया ने अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान पर करारा हमला किया है। उन्होने कहा 10 साल की बच्ची के साथ नागरसिंह चौहान के परिवार के सदस्यों ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा भी भूरिया ने प्रेसवार्ता लेकर सिलसिलेवार कई आरोप लगाए।
डॉ भूरिया ने कहा जोबट में एक 10 साल की बच्ची के साथ नागरसिंह चौहान के परिवार के सदस्यों ने दुष्कर्म किया। कार्रवाई की बजाए वह दोषियों को बचाने में लगे है। उनका इतना आंतक है कि जो गलती करता है उनको बचाने का काम करते है। वह दोषियों को बचा रहे है तो उनके घर क्यों नहीं तुड़वा रहे है। एक ही पार्टी के दो पैमाने कैसे हो सकते है।
कांग्रेस एवं दूसरे दलों के नेताओ के भाजपा में जाने पर भूरिया ने कहा कि बीजेपी आज के समय आयातीत लोगों से भर गई है। भाजपा अब भर्ती जनता पार्टी बन गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान की पत्नी एवं अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान को रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी घोषित किया है। इनके सामने कांग्रेस की तरफ से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया है। तब से विक्रांत भूरिया अपने पिता कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरे हुए है। वह लगातार वनमंत्री पर आरोप लगा रहे है। भूरिया के आरोपो पर भाजपा भी इस मामले में बड़ा पलटवार कर सकती है।
बंदूूकधारियों के साथ वनमंत्री का फोटो भी किया जारी
विधायक भूरिया ने प्रेसवार्ता में कहा कि जोबट विधानसभा में खट्टाली गांव में एक 10 साल की आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। हमने एसपी पर दबाव बनाया कि कोई भी आरोपी छूटना नहीं चाहिए। तब जाकर कार्रवाई हुई। एक आरोपी नागरसिंह चौहान के परिवार से है। जब उस बच्ची के गांव गए तो गांव वाले एकत्र हुए और चौंकाने वाली बात बताई। इस तरह की घटनाएं होती रहती है। कार्रवाई करने पर डराया धमकाया जाता है। डर के मारे हम कुछ नहीं कर पाते। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को इंदौर में भर्ती किया गया है जहा बच्ची जीवन व मौत के संघर्ष से लड़ रही है। वनमंंत्री नागरसिंह चौहान का एक वीडियो भी डॉ भूरिया ने जारी किया जिसमें वो कांग्रेस की पूर्व विधायक स्वर्गीय कलावती भूरिया के खिलाफ बोलते दिख रहे है। भाूरिया ने कुछ लोगों के हाथों में बंदूकों के साथ खड़े नागरसिंह चौहान का फोटो व वन मंत्री के गांव डोबलाछिरी के एक सरकारी स्कूल का वीडियो भी दिखाया, जिसमें मक्का भरी हुई थी। विधायक भूरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के वन मंत्री के गांव के स्कूल की यह हालात है तो वह चुनाव जीतने के बाद क्या करेंगे। वह नहीं चाहते है कि उनके गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ाई करे। भूरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव से हमारा रतलाम का भविष्य जुड़ा है।
वनमंत्री के गांव का रिजल्ट 12 प्रतिशत
विधायक भूरिया ने वनमंत्री के गांव में शिक्षा की स्थिति को लेकर भी जमकर घेरा । विक्रांत भूरिया ने कहा कि नागरसिंह चौहान के गांव डोबलाझिरी में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम केवल 12 प्रतिशत है। जो व्यक्ति अपने गांव के बच्चों को पढ़ा नहीं सकता है। वह लोकसभा के लिए क्या करेगा। भाजपा शुरू से आदिवासी समाज का अपमान करती आ रही है। राजपूत समाज का भी अपमान किया। आज राजपूत समाज बोल रहा है केंडिडेट हटाओ। लेकिन उसे नहीं हटाया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मंत्री बनाया है। जितना लूट सको लूट लो। जितना डरा सके डराओ। इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में जाने पर विधायक भूरिया ने कहा कि संविधान के लिए दुख की बात है। आज पूरे देश ने भ्रष्टाचारी दो जगह मिलेंगे। एक जेल तो दूसरा भाजपा में। भाजपा में उन्हें शामिल कर लिया जाएगा। इस दौरान मप्र कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, याहहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा , प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे
What's Your Reaction?






