कांग्रेस की किसान न्याययात्रा : भाजपा सरकार किसानों के साथ लगातार कर रही छलावा : आज सबसे ज्यादा बेबस व मुसीबत मे है प्रदेश का अन्नदाता

शिवराज सिंह चौहान स्वयं को भले ही किसान पुत्र कहते है पर उन्हें किसानो की माली हालात से कोई सरोकार नहीं है

Sep 20, 2024 - 19:29
Sep 20, 2024 - 19:31
 0
कांग्रेस की किसान न्याययात्रा  : भाजपा सरकार किसानों के साथ लगातार कर रही छलावा :  आज सबसे ज्यादा बेबस व मुसीबत मे है प्रदेश का अन्नदाता

रतलाम/ सैलाना (प्रकाशभारत)  डबल इंजन वाली भाजपा सरकार किसानो के साथ लगातार छलावा कर रही है आज सबसे ज्यादा बेबस व मुसीबत मे है तो वह प्रदेश का अन्नदाता। देश मे मनाये जा रहे आजादी के अमृतकाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानो की आय दुगुनी करने की बात कर रहे है जबकि एक दशक के अंतराल मे उपज के भाव वही जो पहले थे जबकि लागत जरूर दुगुनी हुई है ऐसे मे  किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है वही वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं को भले ही किसान पुत्र कहते है पर उन्हें किसानो की माली हालात से कोई सरोकार नहीं है इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहां की जिन किसानो ने अपने खून पसीने की मेहनत के बल लगातार उत्पादन मे बढ़ोतरी की उसके बदले प्रदेश सरकार ने किसान कर्मणयता अवार्ड लेकर अपनी पीठ थपथपाई बदले मे किसानो के पेट पर जरूर लात व गोलिया बरसी। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश मे निकाली जा रही किसान न्याययात्रा के तहत आज जिला कांग्रेस ने यात्रा सयोंजक पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कही।

हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व मे सैलाना मे विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली जिसमे जिले भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान शामिल हुए। सरवन मार्ग से रैली प्रारम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग से गुजरते हुए विक्टोरिया तालाब स्थित सभा स्थल पहुंची।इस दौरान मार्ग मे जगह जगह रैली पर  पुष्पवर्षा की गईं।सभा को सम्बोधित करते हुए  हर्ष विजय गेहलोत ने कहां कीकांग्रेस ने हमेशा किसानो के हित के लिए संघर्ष किया है और हमारी मांग सोयाबीन का भाव छः हजार नहीं करेंगे तो किसानो के लिए कांग्रेस लगातार सड़क पर संघर्ष करेंगी।

कार्यक्रम को यात्रा प्रभारी सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू साब ने सम्बोधित करते हुए कहां की  हर्षविजय गेहलोत की अगुवाई मे किसान न्याय यात्रा प्रदेश सरकार की जरूर आंखे खोलेंगी आज किसान के लिए कृषि कार्य की मारामारी का समय है ऐसे मे सैलाना की सड़क पर किसान धुप मे यदि खड़ा है तो निश्चित उसकी दयनीय स्थति व कांग्रेस पर उसके विश्वास को दर्शाता है। कार्यक्रम को रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष राजेश भरावा डी पी धाकड़, वीरेंद्र सोलंकी,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा,हिम्मत श्री माल, वरुण श्रोत्रिय, गुजरात से आए आंनद चौधरी ने भी अपने सम्बोधन मे कहां की आज खेती का धंदा घाटे का सौदा साबित हो रही है प्रदेश सरकार किसान हित मे सोयाबीन के भाव बढ़ाये अन्यथा कांग्रेस किसान के साथ आंदोलन करेंगी। सभा समापन पर यात्रा संयोजक हर्षविजय गेहलोत ने मंचासीन पदाधिकारियों के साथ किसानो को अपनी उपज का वाजिब दाम व समस्या को लेकरएक ज्ञापन राज्यपाल के नाम  एसडीएम मनीष जैन को सौपा। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम कमरुद्दीन लचवाया,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत,प्रदीप राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्की शुक्ला, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत,जितेंद्र सिंह राठौर सहकारी नेता जगदीश कुमावत,श्री युवा नेता हनी गेहलोत श्री राम चौधरी, सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी नगर परिषद पार्षद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे। संचालन मंगलेश कसेरा ने किया आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.