जावरा की शांत फिजा बिगाड़ने का प्रयास : जगन्नाथ महादेव मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर : दो संदिग्ध हिरासत में
पुलिस के अनुसार मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। आरोपियों के मकान पर चला बुलडोज़र

रतलाम(प्रकाशभारत) जावरा में शुक्रवार सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने गोवंश का सिर काटकर जगन्नाथ महादेव मंदिर में फेंक दिया। जब सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर में गोवंश का सिर कटा देख उनके द्वारा तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन की भीड़ जमा हो गई और जमकर आक्रोश जताया।
तत्काल मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद बना रहा। पुलिस ने जावरा की शांत फिजा बिगाड़ने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय पहुंचे है। विधायक पांडेय ने घटना दुर्भाग्य पूर्ण बताया कहा कि यह सोची समझी साजिश है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जावरा के फूल बाजार स्थित जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा के समीप गोवंश का सर कटा मिला। पुजारी गोरखपुरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया प्रतिदिन की तरह सुबह 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गौमाता का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर मंदिर की साफ-सफाई कराई गई। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है।
पुलिस के अनुसार मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। । घटना के विरोध में जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए है। नारेबाजी की जा रही है। जो दुकान खुल गई थी उन्हें बंद करा दिया है। जावरा को बंद कराया जा रहा है। घटना को देखते हुए जावरा में पुलिस भारी मात्रा में बल तैनात किया
गया है।
What's Your Reaction?






