मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरित : जन समस्याओं को लेकर पारित हुए प्रस्ताव

अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार -शरदजोशी : जनता की आवाज बनेगे पत्रकार -राजेश जैन

Mar 8, 2026 - 14:25
Mar 8, 2026 - 14:28
 0
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरित : जन समस्याओं को लेकर पारित हुए प्रस्ताव

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों को वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहर व जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने की। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष एवं ऑनलाइन सदस्यता के प्रांतीय संयोजक शरद जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल नहीं किया जा रहा है। हाल ही में गठित जिला सलाहकार विकास समिति में केवल सत्तारूढ़ दल के नेताओं को ही स्थान दिया गया है, जबकि वे पहले से ही कई पदों पर हैं। इसी प्रकार रोगी कल्याण समिति सहित अन्य समितियों की स्थिति भी यही है। वहीं सड़क सुरक्षा समिति सहित कई नागरिक सलाहकार समितियां अभी तक गठित नहीं की गई हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अधिकारियों के भरोसे चल रही है।

सदस्यों ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है और पुलिस ने यातायात को राम भरोसे छोड़ दिया है। आवारा कुत्तों से राहगीर परेशान हैं और कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं से जुड़े वाट्सऐप संदेशों पर ध्यान नहीं दिया जाता और न ही समस्या आधारित समाचारों को गंभीरता से लिया जाता है। नगर निगम द्वारा मनमाना टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि शहर की कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नेताओं की चुप्पी भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ध्यानाकर्षण पत्र भेजने का निर्णय बैठक में लिया गया।

इस अवसर पर शरद जोशी ने कहा कि पत्रकारों को जनता की आवाज बनना चाहिए। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं विकराल रूप ले रही हैं, लेन-देन का दौर बढ़ रहा है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी कलम का उपयोग जनहित में करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संघ पत्रकारों की एकजुटता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और इस माह खरगोन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल न करना निंदनीय है। पूर्व की सरकारों में हर जन सलाहकार समिति में पत्रकारों को प्रतिनिधित्व मिलता था। उन्होंने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ अपने विधान के अनुसार पत्रकारों के हितों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता रहेगा।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक, संभागीय महासचिव विजय मीणा सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, महासचिव दिनेश दवे, अजय शुक्ल, गोवर्धन चौहान, सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, जलज शर्मा, किशोर जोशी, विनोद संघवी, दीपक चौड़रिया, यशवंत राठौर, विवेक चौधरी, चैतन्य शर्मा, उत्तम शर्मा, मुबारक शेरानी, गुरजीत चावला, राजेश वासनवाल, समीर खान, प्रह्लाद बारोदिया, विपिन त्रिवेदी, उपेंद्र पटोदिया, श्रीनाथ योगी, कर्णधीर बड़गोतिया, सिकंदर पटेल, रवि माली, राजेश वैरागी, मुकेश गहलोत, दिलीप कर्णधार, दीपक जोशी सहित ग्रामीण क्षेत्रों धराड़, नामली, सिमलावदा आदि से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.