सैलाना नगर परिषद विवाद : अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन : तीन नेता 6 साल के लिए निष्कासित

दरअसल, कांग्रेस की एक पार्षद और एक पूर्व पार्षद ने नगर परिषद अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया।

Apr 23, 2026 - 15:09
Apr 23, 2026 - 15:15
 0
सैलाना नगर परिषद विवाद : अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन : तीन नेता 6 साल के लिए निष्कासित

रतलाम/सैलाना (प्रकाशभारत न्यूज़)  सैलाना नगर परिषद में लंबे समय से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अपने ही तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पार्टी में अनुशासन से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, कांग्रेस की एक पार्षद और एक पूर्व पार्षद ने नगर परिषद अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने संबंधित नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके जवाब से असंतुष्ट जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पति एवं पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर, वर्तमान पार्षद सलोनी माण्डोत और प्रशांत माण्डोत को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इन नेताओं को पहले भी नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके जवाब में कोई ठोस और संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर संगठन ने यह कड़ा कदम उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.