नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से पटवारी ने की आत्महत्या : एफआईआर की मांग को लेकर थाने का किया घेराव : नायब तहसीलदार सविता राठौर को किया अटैच
घटना के बाद जिले के पटवारियों में भारी आक्रोश है। सभी पटवारी थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर पटवारी थाने में ही धरने पर बैठ गए।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले में एक पटवारी की आत्महत्या के बाद मामला गरमा गया है। मृतक पटवारी रवि शंकर खराड़ी के साथियों ने नायब तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना घेर लिया। पटवारियों का कहना है कि जब तक दोषी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती, वे काम पर नहीं लौटेंगे। पटवारियों के थाने में धरने पर बैठने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकार थाने नहीं पंहुचा।
पटवारी संघ ने नायब तहसीलदार सविता राठौर के निलंबन एवं एफआईआर दर्ज नही होने तक रतलाम जिले के सभी पटवारी समस्त कार्यों से रहेंगे।
बताया जा रहा है कि रवि शंकर खराड़ी को 6, 8 और 9 अप्रैल को लगातार पत्र जारी किए गए थे। साथ ही 17 से 20 अप्रैल के बीच छोटे भाई के विवाह कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर उन पर मानसिक दबाव बनाया गया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद जिले के पटवारियों में भारी आक्रोश है। सभी पटवारी थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर पटवारी थाने में ही धरने पर बैठ गए।
देर रात रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और पटवारियों को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पटवारीगण और मृतक के परिवार जन एफआईआर की मांग पर अड़े रहे । जिसके पश्चात रात 3:30 पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया।
पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा है कि जब तक आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती, तब तक जिले के सभी पटवारी कार्य का बहिष्कार करेंगे। राजस्व निरीक्षक संघ ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।
मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही है।
प्रशासन ने पटवारी शंकर खराड़ी आत्महत्या के मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर आलोट को रतलाम कार्यालय में अटैच किया है ।
What's Your Reaction?



