जावरा फोरलेन निर्माण में बाधक अवैध निर्माण पर फिर चला प्रशासन का पंजा : जावरा रोड क्षेत्र में चली कार्रवाई : धार्मिक स्थलों के अवैध निर्माण सहित एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और मकान पर कार्रवाई

दो दिनों से चला रहे गतिरोध के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कमेटी द्वारा पहलवान बाबा की दरगाह के बाहरी निर्माण को तोड़ने का काम शुरु हुआ। सड़क के दूसरी ओर स्थित रणजीत हनुमान मंदिर परिसर की भी बाउंड्री वॉल हटवाई गई

Nov 10, 2024 - 17:47
 0
जावरा फोरलेन निर्माण में बाधक अवैध निर्माण पर फिर चला प्रशासन का पंजा : जावरा रोड क्षेत्र में चली कार्रवाई : धार्मिक स्थलों के अवैध निर्माण सहित एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और मकान पर कार्रवाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शहर में आज एक बार फिर प्रशासन का पीला पंजा दौड़ा है। प्रशासन ने आज जावरा फोरलेन निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्माण को हटाया है। प्रशासन की टीम ने जावरा रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रोड के दोनों और बने पक्के मकान,दुकान सहित धार्मिक स्थलों के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चला है। 

 दो दिनों से चला रहे गतिरोध के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कमेटी द्वारा पहलवान बाबा की दरगाह के बाहरी निर्माण को तोड़ने का काम शुरु हुआ। सड़क के दूसरी ओर स्थित रणजीत हनुमान मंदिर परिसर की भी बाउंड्री वॉल हटवाई गई। लोक निर्माण सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अमला भी मौजूद रहा। जहां कार्रवाई के दौरान मामूली विरोध भी देखने को मिला। लेकिन थोड़ी ही देर बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.